फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में भीषण सड़क हादसा: डंपर की टक्कर से स्कॉर्पियो पलटी, पांच की मौत, एक की हालत गंभीर

Mon, 15 Nov 2021 08:25 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

हमीरपुर में हुए सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
हमीरपुर में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर-सागर हाईवे पर प्रेमनगर स्थित जेके सीमेंट के पास सोमवार शाम सात बजे के करीब स्कार्पियो और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें स्कार्पियो सवार उरई के पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक की हालत गंभीर है।
विज्ञापन


ये लोग मौदहा के अरतरा गांव में शादी में जा रहे थे। अरतरा गांव निवासी रंजीत कुमार ने बताया कि उसकी बहन रीना देवी की शादी में शामिल होने के लिए जालौन के उरई शहर के राजेंद्र नगर मोहल्ला निवासी उनके साढ़ू चंद्रेश (46) अपनी पत्नी मीना (45), बेटी खुशी (17), रिश्तेदार मोहनी (50), गोविंदश्री (47) और काजल (14) के साथ स्कॉर्पियो से अरतरा आ रहे थे।

प्रेम नगर स्थित जेके सीमेंट के पास महोबा की ओर से आ रहे ट्रक ने उसकी स्कॉर्पियो में टक्कर मार दी। स्कार्पियो चला रहे चंद्रेश, उनकी पत्नी मीना, मोहनी और काजल की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुशी (17) व गोविंदश्री (50) को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से सदर अस्पताल फिर कानपुर रेफर कर दिया गया है। गोविंदश्री ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उधर, हादसे के बाद चालक ट्रक को घटना स्थल पर छोड़ भाग निकला। ट्रक में गिट्टी लदी बताई गई है।

एसपी कमलेश कुमार दीक्षित ने बताया कि चंद्रेश बुरी तरह से स्कॉर्पियो में फंस गए थे। पुलिस ने स्कॉर्पियो काटकर बाहर निकाला। घटना से हाईवे पर जाम लग गया। दोनों ओर सैकड़ों वाहन फंस गए। पुलिस ने स्कॉर्पियो से सभी को निकालने के बाद उसे हाईवे का आवागमन शुरू करा दिया है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें