फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: ट्रक और पिकअप में भीषण टक्कर, चालक की दर्दनाक मौत

Thu, 26 May 2022 04:05 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर

सार

यूपी के हमीरपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ। ट्रक व पिकअप की भिड़ंत में पिकअप चालक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त पिकअप व ट्रक की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमीरपुर जिले के सरीला में चिकासी थाना क्षेत्र के चुरहा गांव के पास राठ उरई मार्ग पर ट्रक व पिकअप की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक को छोड़ भाग निकला। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी गई है।
विज्ञापन


जनपद जालौन के कोंच कस्बे के कांशीराम कॉलोनी निवासी श्याम बाबू (23) पिकअप से राठ की तरफ जा रहा था। तभी राठ उरई मार्ग पर चुरहा गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पिकअप में टक्कर मार दी। जिसमें पिकअप के परखच्चे उड़ गए। चालक श्याम बाबू वाहन में बुरी तरह फंस गया।

घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग निकला। थानाध्यक्ष हेमंत मिश्रा ने बताया कि चालक के बुरी तरह से फंस जाने पर गैस कटर से पिकअप को काटकर निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ट्रक चालक के बारे में जानकारी की जा रही है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। फिलहाल मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें