यूपी के घाटमपुर में रविवार को भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां कंटेनर व वैन में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में वैन सवार एक बच्ची सहित दो लोगों की मौत हो गई। वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
यह घटना कानपुर-सागर राजमार्ग पर स्थित धरमपुर बम्बा और रिन्द नदी के पास की है। हादसे की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना सुबह करीब पांच बजे की है।
घटना में वैन चालक अमन यादव (22) पुत्र अनिल कुमार निवासी बर्रा (कानपुर) के अलावा वैन सवार राजेश कुमार (23) पुत्र धनीराम, राखी (10) पुत्री अनिल निवासी रेउना (घाटमपुर), रमाशंकर (35) निवासी कोरिया (सजेती) और अनिल कुमार (22) पुत्र सुरेश कुमार निवासी कस्बा घाटमपुर को चौकी पुलिस ने पतारा सीएचसी पहुंचाया।
जहां से प्राथमिक उपचार कर चार को हैलट रेफर किया गया है। घटना में राखी व कंटेनर चालक मलखान सिंह की मौत हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।