फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवली में मिला युवक का शव, बंधे थे पैर

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवली (कानपुर देहात)। मैथा मार्ग के विक्रमपुर गांव के पास युवक का शव मिला है। युवक के दोनों पैर कपड़े से बंधे थे। उसके शरीर पर भी कोई कपड़ा नहीं है। पुलिस ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। पुलिस का कहना है कि शव कई दिन पुराना है। इस वजह से युवक की मौत की वजह साफ नहीं हुई है। पोस्टमार्टम में मौत का सही कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम युवक का शव देखा गया। गांव वालों की सूचना पर शिवली थाने, भाऊपुर और मैथा चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर मौजूद कोई भी व्यक्ति मृतक को नहीं पहचान सका। पुलिस ने बताया कि शव करीब एक हफ्ते पुराना है। शव के ऊपर प्लास्टिक की बोरी पड़ी थी। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें