फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur: विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से बचने में पलटा ऑटो, छह घायल, एक गंभीर

Thu, 08 Feb 2024 04:18 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
पीएचसी गोपालगंज में इलाज के लिए बैठी घायल महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुर से मुरादीपुर वापस आ रही ऑटो विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से बचने में अनियंत्रित होकर पलट गई। ऑटो पलटने से छह लोग घायल हो गए। एक महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। फतेहपुर से मुरादीपुर वापस आ रही ऑटो रेवाड़ी ओवरब्रिज के पास विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से बचने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर सरोज ने बताया कि पांच घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया है। एक महिला गुड्डन पत्नी पप्पू को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है। टक्कर की कोई बात सामने नहीं आई है। तहरीर मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें