फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्रुखाबाद में भीषण सड़क हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन युवकों की मौत, हेलमेट नहीं लगाए थे

Tue, 06 Feb 2024 10:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद

सार

यूपी के फर्रुखाबाद जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। अज्ञात वाहन की टक्कर से तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्रुखाबाद जिले में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर मौत हो गई। घटना की सूचना पर मेरापुर थाना प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। युवकाें के पास से मिले मोबाइल से उनके घर पर सूचना दी। मंगलवार देर रात एक बाइक पर सवार तीन युवक मोहम्मदाबाद से संकिसा की ओर जा रहे थे। थाना मेरापुर क्षेत्र के गांव राजेन्द्र नगर स्थित आरएस इंटर काॅलेज के पास किसी वाहन की टक्कर से तीनों की मौत हो गई।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौजूद लोगों ने बताया कि ओवरटेकिंग के दौरान आरएस इंटर कॉलेज राजेंद्र नगर के सामने किसी अज्ञात वाहन से बाइक की जोरदार टक्कर हुई। जिससे तीनों व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने युवकों के पास मिले मोबाइल से डायल किए गए नंबरों पर बात की। एसओ नवीन कुमार सिंह ने बताया कि बाइक पर सवार जनपद एटा थाना अलीगंज के गांव हिम्मतपुर मोर्चा निवासी अभिषेक पाल(19), निवासी नगला हिम्मत मोर्चा थाना अलीगंज जनपद एटा, जनपद एटा थाना जसरथपुर गांव भदैया निवासी अजीत पाल (20) व पवन पाल (21) संकिसा की ओर जा रहे थे। तीनों ने हेलमेट नहीं लगाया था। तीनों युवकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें