फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत दो की हालत गंभीर, तीन मासूमों के सिर से उठा पिता का साया

Mon, 24 Jun 2019 12:06 PM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
विज्ञापन
मृतक अभिषेक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन


यह घटना राजेपुर थाना क्षेत्र के गांव खानपुर स्थित नासा नाला पुलिया के पास की है। यहां पांचाल घाट निवासी अभिषेक सिंह (35) की बाइक सामने से आ रही बाइक से भिड़ गई। हादसे में अभिषेक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि दूसरी बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अभिषेक की राजेपुर में दुकाने हैं। वह किराए पर उठी हैं। वहां उनका रोज आना-जाना था। सोमवार सुबह वह बाइक से राजेपुर जा रहे थे। तभी रास्ते में यह हादसा हुआ। अभिषेक के तीन बच्चे हैं। हादसे के बाद पत्नी रेनू रो-रोकर बेहाल हो गई। घायलों की अभी पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें