फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर ने ऑटो में मारी टक्कर, किशोर की मौत, सात लोग घायल

Tue, 26 Apr 2022 07:17 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा

सार

यूपी के इटावा में भीषण सड़क हादसा हुआ। जिसमें एक किशोर की मौत हो गई जबकि सात लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
मनमोहन की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटावा जिले के जसवंतनगर में सकैआ गांव के पास सोमवार रात ट्रैक्टर ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में आगरा के किशोर की मौत हो गई और एक ही परिवार के साथ लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगरा के चित्राहट थाना क्षेत्र के पुराबीबल गांव निवासी मनमोहन (17) पुत्र सत्यवान 15 दिन पहले बलरई थाना क्षेत्र के कीरपुरा आया था।

विज्ञापन


यहां उसकी बहन सुनीता की ससुराल है। सोमवार रात मनमोहन बहन के ससुराल वालों के साथ आटो से निमंत्रण में जा रहा था। सकैआ गांव के पास ट्रैक्टर ने ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में मनमोहन की मौके पर मौत हो गई। श्रीकुमार (50), आरोही (25), सत्यवती (25), सुनीता (22), रिया (20), ज्योति (18) और राखी (18) घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मनमोहन माता-पिता का एकलौता बेटा था। वह आगरा के सिद्धार्थराज कालेज में कक्षा नौ का छात्र था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें