इटावा। युवती की मौत के मामले में पुलिस परिजनों के बयान दर्ज करेगी और आरोपियों के खिलाफ धाराएं भी बढ़ाए जाएंगी। पुलिस ने सोमवार देर शाम एक आरोपी को पकड़ भी लिया है।
कोतवाली सदर निवासी 24 वर्षीय युवती के साथ पड़ोसी युवक ने छेड़खानी की थी। युवक ने उसकी मोहल्ले में बदनामी भी कर दी थी। उसकी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा था। परेशान होेकर युवती ने शुक्रवार रात जहर खा लिया था। उसकी सैफई मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई थी।
भाई की तहरीर पर पुलिस ने विष्णु सोनी, उसके दो भाइयों समेत चार लोगों पर धारा 323, 504 और 307 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। सदर कोतवाली प्रभारी शैलेंद्र राठी ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे। उन्हें कोतवाली बुलाया गया है। कोतवाली की एक टीम ने मोहल्ले में लोगों जानकारी ली है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया गया है।