चित्रकूट जिले के बरगढ़ रोड़ में कलचिहा गांव के पास बुधवार दोपहर को एक टेपों अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि पांच मामूली रूप से घायल हो गए। टेपों चालक मौके से भाग गया।
बुधवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरगढ़ रोड़ से सवारिया भरकर टेपों बरगढ़ कस्बा जा रहा था। कलचिहा गांव के पास सड़क पर मिट्टी पड़ी होने से टेपों अनियंत्रित हो कर सड़क किनारे पलट गया। जिससे मौके पर ही मध्य प्रदेश के रीवा जिले चौखंडी रामबाग निवासी साधू (45) की मौत हो गई।
वहीं पांच ग्रामीण मामूली रूप से घायल हो गए। जो प्राइवेट डॉक्टर से इलाज कराकर अपने घर चले गए। मौके से टेपों चालक भाग गया। थानाध्यक्ष बरगढ़ रवि प्रकाश ने बताया कि मृतक मऊ थाना क्षेत्र के मंडौर गांव में रिश्तेदारी में गया था। वहां से लौटकर अपने घर जा रहा था। इसके सात पांच साल का एक बच्चा भी था।