बांदा जिले में ट्रक की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के गौरिहार थाना अंतर्गत बरुआ गांव निवासी प्रमोद (18) पुत्र जगत निषाद को बुधवार शाम ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर भाग निकला। हादसे में युवक की मौत हो गई।
मृतक प्रमोद बाइक से अपने गांव से 3 किलोमीटर दूर स्थित परेई गांव जा रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक प्रमोद बांदा शहर में मोबाइल की दुकान किए था।