फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा में सड़क हादसा: बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, दो घायल

Thu, 11 Apr 2024 11:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

यूपी के बांदा जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि दो युवक घायल हो गए। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बांदा जिले में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि दो युवक घायल हो गए। उनका उपचार अस्पताल में कराया जा रहा है। बदौसा थाना के उतरवां ग्राम निवासी 20 वर्षीय छोटू वर्मा पुत्र मइयादीन ओरन से बाजार करने के बाद बाइक से अपने घर जा रहा था।
विज्ञापन


उसके साथ 24 वर्षीय पवन भी था। रास्ते में शाहपुर उतरवां के बीच हाईवे पर सामने से आ रही दूसरी मोटरसाइकिल से भिड़ंत हो गई। जिसमें उतरवां गांव निवासी छोटू वर्मा व 28 वर्षीय संदीप यादव पुत्र जग प्रसाद, 30 वर्षीय राजेंद्र तिवारी समेत पवन घायल हो गए। हादसे में पवन की कुछ ही देर में मौत हो गई। जबकि तीन घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिसंडा में भर्ती कराया गया। जहां से बाद में उन्हें शहर के अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में संदीप को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दो घायलों का उपचार चल रहा है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें