फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया में भीषण सड़क हादसा: बाइकों की भिड़ंत में दो की मौत, दो की हालत गंभीर

Sun, 24 Mar 2024 09:56 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया

सार

यूपी के औरैया जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। बाइकों की भिड़ंत में दो की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

औरैया जिले में बाइकों की सीधी भिड़ंत में दोनों बाइकों पर सवार चार लोग गंभीर घायल हो गए। हेलमेट न लगाए होने से सिर पर गंभीर चोटें आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। दो की हालत गंभीर बनी हुई है। एरवाकटरा थाना क्षेत्र के नहराबोझ निवासी गौरव यादव (18) पुत्र कृष्णचंद्र और हिमांशु यादव (17) पुत्र ब्रजेश यादव रविवार की देर शाम बाइक से रुरुगंज जा रहे थे।

विज्ञापन


विज्ञापन


वहीं, अनिरुद्ध जाटव (45) नगला विजई थाना कुदरकोट, पिंटू जाटव (50) निवासी छिबरामऊ कन्नौज के साथ एरवाकटरा की तरफ जा रहे थे। कुदरकोट थाना क्षेत्र में गपकापुर मोड़ के पास दोनों बाइको में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। चारों गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी एरवाकटरा भेजा। वहां डॉक्टर ने पिंटू जाटव व गौरव यादव को मृत घोषित कर दिया। कुदरकोट थानाध्यक्ष पूजा सोलंकी ने बताया बाइकों की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई है। दो घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें