फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालाबाजारी को जा रहा राशन का चावल पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। कोरोना काल में रोजगार से दूर हुए कामगारों व जरूरतमंदों को सस्ता राशन देने की सरकार की कोशिशों पर राशन डीलरों की मनमानी पानी फेर रही है। मौका देखकर गरीबों का अनाज कालाबाजारियों के हवाले किया जा रहा है। ऐसा ही मामला पकड़ा है एसडीएम (सदर) राजेश यादव ने। मध्यप्रदेश ले जाए जा रहे राशन के 40 क्विंटल चावल को मय गाड़ी जब्त करते हुए जिला पूर्ति अधिकारी (डीएसओ) को जांच सौंपी है।
विज्ञापन

एसडीएम स्तर से यह कार्रवाई श्रीनगर में बेलाताल रोड पर की गई। मध्यप्रदेश की ओर जा रही एक पिकअप की जांच की तो उसमें राशन के चावल के बोरे भरे थे। कागज चेक किए तो उनमें चावल को लखनऊ ले जाना दर्शा रहे थे। दूसरे राज्य तक बिना अनुमति खाद्यान्न की ढुलाई छिपाने के लिए कागज लखनऊ के तैयार कराए थे। जिस जगह गाड़ी पकड़ी गई वो रास्ता लखनऊ नहीं जाता। कागजों की जांच में गाड़ी (पिकअप) के रजिस्ट्रेशन नंबर में भी फर्क निकला।
एसडीएम ने बताया कि चावल से लदी गाड़ी को थाने की सुपुर्दगी में दे दिया है। डीएसओ स्तर की जांच से स्पष्ट होगा कि चावल का यह स्टॉक किस डीलर का था। उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर और कागजों पर अंकित नंबर के फर्क के लिए परिवहन विभाग से और टैक्स चोरी के शक में वाणिज्य कर विभाग से भी जांच की अपेक्षा जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसओ एसपी शाक्य का कहना है कि राशन डीलर तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। चावल का यह स्टॉक हमीरपुर जिले का भी हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें