यूपी में हरदोई जिले के टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम गुरसंडा में नशे में धुत बारातियों और ग्रामीणों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें दूल्हे के भाई सहित दो लोग घायल हो गए। पुलिस की मौजूदगी में शादी की रस्में रविवार दोपहर बारह बजे पूरी कर दुल्हन को विदा किया गया।
टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम गुरसंडा निवासी इंद्रजीत की पुत्री खुशबू का विवाह माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम महमदपुर निवासी रामप्रकाश के पुत्र कपिल के साथ हुआ था। शनिवार रात बारात गुरसंडा पहुंची।