Kanpur News: एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पंकज यादव ने बताया कि रिंग रोड से राष्ट्रीय राजमार्गों के जुड़ने से शहर सीमा से पार जाने में करीब 60 फीसदी समय बचेगा। इन वाहनों के शहर में न आने से यहां ट्रैफिक लोड कम होगा।
कानपुर में छह-लेन का आउटर रिंग रोड पांच राष्ट्रीय राजमार्गों और एक एक्सप्रेसवे से जुड़ेगा। आउटर रिंग रोड मंधना में कानपुर-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग, सचेंडी में कानपुर-इटावा राष्ट्रीय राजमार्ग, कानपुर सागर मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग, रूमा में कानपुर-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग और उन्नाव के गांव कंडेरपतारी के पास कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे से जुड़ेगी। सब कुछ तय समय पर हुआ तो 2028 में इस पर वाहन फर्राटा भरने लगेंगे।
विज्ञापन
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने लगभग 94.659 किलोमीटर के आउटर रिंग रोड का निर्माण शुरू करा दिया है। कानपुर के मंधना से देहात के सचेंडी के बीच 24 किलोमीटर लंबे मार्ग का 50 प्रतिशत निर्माण पूरा हो गया है। सचेंडी से रमईपुर तक 22 प्रतिशत कार्य हो गया। वहीं, रमईपुर से रूमा होते हुए उन्नाव में आटा तक 15 प्रतिशत और आटा से शुक्लागंज तक सात प्रतिशत, शुक्लागंज से मंधना तक 12 प्रतिशत काम हुआ। बिठूर में गंगा पर 3.3 किलोमीटर लंबा पुल बनेगा। वहीं, ड्योढ़ी घाट के पास गंगा पर 1.1 किलोमीटर लंबा पुल बनेगा।