फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद का दुखड़ा रोने डीएम की चौखट पर पहुंचे किसान

विज्ञापन
कलक्ट्रेट में रसूलाबाद से आए किसानों की समस्याएं सुनते एसडीएम। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। रसूलाबाद क्षेत्र के किसान धान खरीद न होने से परेशान होकर गुरुवार को डीएम की चौखट पर पहुंचे। किसानों ने रसूलाबाद और कहिंजरी केंद्र में खरीद न होने की शिकायत की। कुछ किसानों ने खरीद के पंद्रह दिन बाद भी भुगतान न होने का दुखड़ा रोया। डीएम के निर्देश पर एसडीएम सदर ने किसानों की समस्या सुनकर संबंधित अधिकारी से उनकी वार्ता कराई।
विज्ञापन

रसूलाबाद क्षेत्र के धानी निवादा, हंसपुर, बरईझाल आदि छह से अधिक गांवों के किसान धान खरीद की समस्या पर कलक्ट्रेट पहुंचे थे। किसानों ने डीएम डॉ. दिनेश चंद्र से धान खरीद न होने की समस्या बताई। डीएम ने एसडीएम अकबरपुर आनंद कुमार सिंह को प्रत्येक किसानों की समस्या गंभीरता से सुनकर निस्तारण के निर्देश दिए। एसडीएम ने हर किसान की बात सुनी और खाद्य विपणन अधिकारी शिशिर कुमार से वार्ता कराई। किसानों ने बताया कि रसूलाबाद के खाद्य विभाग के केंद्र में खरीद के नाम पर परेशान किया जा रहा है। धानी निवादा के किसान रामसनेही ने बताया कि रसूलाबाद क्रय केंद्र में नंबर नहीं दिए जा रहे हैं। विश्राम सिंह, भोलू शुक्ला, बाबूलाल ने खरीद न होने की समस्या बताई। रामजी पांडेय, भगौती प्रसाद, राघव, सनद शुक्ला, महेश चंद्र ने बताया कि कंहिजरी में उत्तर प्रदेश कोपरेटिव यूनिट के केंद्र में खरीद नहीं की जा रही है। किसानों को भुगतान करने में भी परेशान किया जा रहा है। केंद्र प्रभारी सही से जवाब तक नहीं दे रहे हैं। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी शिशिर कुमार ने बताया कि कहिंजरी केंद्र में कुछ ग्रामीण धूल उड़ने की बात कह विरोध कर रहे हैं। वहां का केंद्र पहाड़ीपुर में स्थानांतरित करने की प्रक्रिया चल रही है। इस कारण खरीद नहीं हो रही है। फंड न आने से किसानों को भुगतान करने की समस्या चल रही है। उच्चाधिकारियों से लगातार वार्ता हो रही है। धन आते ही भुगतान करा दिया जाएगा।
एसडीएम आनंद कुमार सिंह ने बताया कि धान खरीद की समस्या लेकर रसूलाबाद क्षेत्र से किसान आए थे। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी से बात करके किसानों की समस्या हल करा दी गई है। क्रय केंद्र प्रभारियों को अनावश्यक रूप से किसानों को परेशान करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें