फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘रिवॉल्वर रानी’ केसः दूल्हे ने खोली जुबान, रो-रोकर होता जा रहा था बेहोश

Fri, 19 May 2017 08:44 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
दुल्हा अशोक यादव
विज्ञापन
आखिरकार ‘रिवॉल्वर रानी’ द्वारा किडनैप किया गया दूल्हा अशोक यादव मिल ही गया। पुलिस के सामने अशोक ने अपनी जुबान खोल दी है। अशोक ने कई ऐसी बातें बताई हैं जिन्हें जानकर वर्षा सैनी के घर वाले ही नहीं पूरा गांव सन्न रह गया। 
विज्ञापन

मौदहा हमीरपुर कोतवाली में पुलिस हिरासत में दूल्हा अशोक यादव कभी रोता तो कभी बेहोश होकर जमीन पर गिर जाता। अशोक का कहना था कि मैं घबरा रहा हूं कुछ नहीं बोल पाऊंगा। पुलिस के सामने अशोक को रोता देख वर्षा बोली कि तुम घबरा क्यों रहे हो, साफ-साफ कह क्यों नहीं देते कि उस रात क्या हुआ था। पुलिस के मुताबिक बांदा में दोनों एक साथ काम करते थे तभी दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए थे। पिछले सात सालों से दोनों का रिश्ता चल रहा था लेकिन बात शादी तक कभी नहीं पहुंच पाई। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें