फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनाव से तपती रही कचहरी, वादकारी लौटे

Wed, 06 Apr 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हड़ताल के चलते बड़े चौराहे से कचहरी जाने वाले मार्ग के लिए बैरिकेडिंग लगाकर करा गया रूट डायवर्जन। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
कानपुर। तनाव भरे माहौल में कचहरी में मंगलवार को शांति रही। अधिकृत रूप से तो हड़ताल नहीं रही लेकिन वकीलों ने काम नहीं किया। सुबह कुछ वकीलों ने नारेबाजी शुरू की तो पुलिस ने एहतियातन कचहरी जाने वाले रास्तों पर ट्रैफिक रोक दिया। फोर्स भी लगी रही। एडीएम सिटी अविनाश सिंह अपने कैंप में अफसरों के साथ बैठे पल-पल की जानकारी लेते रहे। दूसरे दिन भी जेल से बंदी कचहरी नहीं भेजे गए। वकीलों की साथी की दंपति के खिलाफ रिपोर्ट लिखाए जाने मांग पूरी होने के कारण अब बुधवार से कचहरी में काम-काज होगा।
विज्ञापन

अज्ञात वकीलों के खिलाफ कोर्ट परिसर में तोड़फोड़ की रिपोर्ट दर्ज होने और साथी की रिपोर्ट न दर्ज होने के कारण जिला और पुलिस प्रशासन को वकीलों के दूसरे दिन भी हंगामा और बवाल की आशंका थी। इसलिए सुबह से ही अफसर कचहरी के हाल ले रहे थे। यूं तो दूसरे दिन भी हड़ताल का पत्र जिला जज के नाम नहीं भेजा गया था लेकिन बार एसोसिएशन दफ्तर के बाहर अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे, का बैनर लगा था। बार एसोसिएशन दफ्तर के सामने जमा कुछ वकीलों ने नारेबाजी शुरू की तो पुलिस ने कचहरी जाने वाले रास्तों का रूट डायवर्जन शुरू कर दिया। एडीएम सिटी ने बार पदाधिकारियों से कहा कि अधिवक्ता राम नारायण पांडेय की रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। एसपी के पास उन्हें भेज दिया जाए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद बार एसोसिएशन और लायर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों तथा वरिष्ठ वकीलों की सलाह पर नारेबाजी बंद हो गई। मंगलवार को वकीलों के काम न करने के कारण वादकारी तारीख लेकर लौट गए। बार एसोसिएशन महामंत्री संदीप सिंह का कहना है कि दोनों मांग पूरी हो गई है। इसलिए अब काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें