फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: रिटायर्ड अमीन ने फांसी लगाकर जान दी, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 13 Jun 2020 04:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
कानपुर में बिठूर थाना क्षेत्र के बगदादी बांगर निवासी हेम नारायण द्विवेदी (61) ने फांसी लगा जान दे दी। मृतक का शव मंधना चेकपोस्ट जीटी रोड के सामने रेलवे ट्रैक के पार आम के पेड़ में नायलॉन की रस्सी से लटका हुआ मिला। पास ही मृतक का बैग रखा हुआ था। बैग में मिले आधार कार्ड की मदद से मृतक की शिनाख्त हो सकी।
विज्ञापन


मृतक के इकलौते बेटे विनय द्विवेदी उर्फ भोला ने बताया पिता पिछले साल ही कचहरी से आमीन के पद से रिटायर हुए थे। शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे कचहरी के पास स्थित सिंडीकेट बैंक से पैसा निकालने की बात कहकर घर से निकले थे।

दोपहर को फोन पर बताया कि पैसे नहीं निकले हैं। इसके बाद शाम तक घर नहीं पहुंचे। मोबाइल भी बन्द आ रहा था। देर रात तक परिजन ढूंढते रहे शनिवार सुबह बेटे विनय ने पुलिस की सूचना पर पहुंच कर पिता के शव की शिनाख्त की। परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता सके। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें