फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाह की सियासत: चुनाव लड़ने के इच्छुक संगठन से दें इस्तीफा, कानपुर-बुंदेलखंड की 50 सीटें जीतना लक्ष्य

Sat, 13 Nov 2021 04:18 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

कानपुर-बुंदेलखंड में पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतकर लाने को कहा गया। अभी यहां पर 52 में से 47 सीटें भाजपा के कब्जे में हैं। इस बार तय किया गया कि कम से कम 50 सीटें जीतनी हैं।
विज्ञापन
अमित शाह (गृह मंत्री) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक विधानसभा प्रभारियों, जिला प्रभारियों व जिलाध्यक्षों को पद से इस्तीफा देने के निर्देश दिए। बैठक में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र से पार्टी के 88 पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। 
विज्ञापन


दोपहर एक बजे से लेकर रात के साढ़े आठ बजे तक कई सत्रों में चली बैठक में कानपुर-बुंदेलखंड में पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतकर लाने को कहा गया। अभी यहां पर 52 में से 47 सीटें भाजपा के कब्जे में हैं। इस बार तय किया गया कि कम से कम 50 सीटें जीतनी हैं।

इतना ही नहीं शहरी क्षेत्र की सीटों पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र में कई प्रभारी और कई जिलाध्यक्ष भी ऐसे हैं, जो इस बार चुनाव मैदान में उतरने के इच्छुक हैं।
विज्ञापन


इस पर अमित शाह ने चुनाव लड़ने के इच्छुक पदाधिकारियों से बैठक में ही हाथ उठवाकर पूछा कि कौन-कौन चुनाव लड़ना चाहता है। उन्होंने सभी को बूथ प्रभारी बनाने के निर्देश दिए। बैठक में महानगर से क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, सुनील बजाज, डॉ. वीना आर्या, अरुण पाठक, प्रमोद अग्रहरि बार्डर, अनूप अवस्थी, राधेश्याम पांडेय आदि लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें