फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एक माह से पेयजल संकट झेल रहे गुजैनी के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। गुजैनी के जी ब्लॉक स्थित गली नंबर-730 में पेयजल संकट से लोग परेशान हैं। करीब एक माह से जलापूर्ति व्यवस्था चरमराई हुई है। कहीं नलों से पानी नहीं आ रहा तो कहीं झागयुक्त, बदबूदार और काला पानी लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। दूषित पानी से बीमारियों का खतरा भी बना हुआ है।
विज्ञापन


दिवाली पर भी लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ा। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जलकल विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हुआ। शिकायत पर कुछ दिन आपूर्ति सुधरती है और फिर वही स्थिति बन जाती है। मजबूरी में लोग आसपास के घरों में लगे सबमर्सिबल से पानी लेकर दैनिक जरूरतें पूरी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें