फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पुलिस महकमे में फेरबदल, दो सीओ, छह थाना प्रभारियों के तबादले

Thu, 11 Jun 2026 01:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने बुधवार को पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल किया। आदेश जारी कर छह थाना प्रभारियों का तबादला किया गया है, जबकि दो सीओ के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

एसपी ने प्रभारी निरीक्षक बरौर महेश कुमार को अमराहट, मूसानगर की प्रभारी निरीक्षक रीना गौतम को एएचटी थाना प्रभारी, अमराहट के थानाध्यक्ष राहुल कुमार को बरौर तथा एएचटी थाना प्रभारी अमिता वर्मा को मूसानगर थाना प्रभारी बनाया है। वहीं राजपुर के थानाध्यक्ष सनत कुमार का तबादला गजनेर और गजनेर के थानाध्यक्ष सूर्य प्रताप सिंह का तबादला राजपुर थाना प्रभारी के लिए किया गया है।
इसके अलावा पुलिस उपाधीक्षक स्तर पर भी कार्यों फेरबदल किया गया है। सीओ यातायात, अपराध व यूपी-112 संजय कुमार गुप्ता को डेरापुर सर्किल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके अधीन डेरापुर, मंगलपुर और बरौर थानों की कानून-व्यवस्था का दायित्व रहेगा। वहीं सीओ डेरापुर सौरभ कुमार वर्मा को सिकंदरा सर्किल एवं पुलिस लाइंस का कार्यभार दिया गया है। उनके अधीन सिकंदरा, राजपुर और अमराहट थानों की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी रहेगी।
विज्ञापन

इसके अलावा आठ उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। थाना मूसानगर में तैनात उपनिरीक्षक अवनीश वर्मा को थाना मंगलपुर की झींझक चौकी का प्रभारी बनाया गया है। वहीं रसूलाबाद के बिरहुन चौकी प्रभारी जय प्रकाश सिंह को गजनेर थाना क्षेत्र के ग्रोथ सेंटर चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। भोगनीपुर से उपनिरीक्षक नरेश सिंह को अकबरपुर थाना क्षेत्र की जैनपुर चौकी प्रभारी बनाया गया है।
जैनपुर चौकी प्रभारी प्रशांत कुमार को सिकंदरा थाना क्षेत्र की रसधान चौकी भेजा गया है। अकबरपुर थाने में तैनात शोभित कटियार को बारा चौकी का प्रभारी बनाया गया है। पुलिस लाइन से केशव देव को रसूलाबाद थाना क्षेत्र की तिस्ती चौकी की जिम्मेदारी मिली है नारखास चौकी प्रभारी शिव बहादुर सिंह को रूरा थाना क्षेत्र की सिठमरा चौकी भेजा गया है, जबकि अकबरपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक अरुण कुमार सिंह को बरौर थाने भेजा गया है। एसपी ने सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल नवीन तैनाती स्थल पर रवाना होकर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें