फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: तीन पर अत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट

Sun, 30 Jun 2024 10:21 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक। खानपुर चैन निवासी महिला के आत्महत्या करने के मामले में 11 महीने बाद कोर्ट के आदेश पर मंगलपुर थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

खानपुर चैन निवासी कुलदीप पाल ने पुलिस को बताया कि पत्नी अजीता 27 अगस्त 2023 में फतेहपुर के बकेवर थाना क्षेत्र के मोहद्दीपुर मुसाफा स्थित मायके गई थी। वहां राम नारायण उर्फ भोले, उसके बेटे वीरेंद्र व बहू रिंकी ने पत्नी का उत्पीड़न करने के साथ उसे अपमानित किया। इससे नाराज होकर 16 अगस्त को पत्नी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने मामले में पुलिस को तहरीर दी, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। इसपर मजबूरन कोर्ट का सहारा लेना पड़ा। थाना प्रभारी देवेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आत्महत्या के लिए उकसाने में आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विवेचना के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें