किसी तरह वह तीनों वहां से बचकर घर पहुंचे और परिजनों व पुलिस को सूचना दी। सदर कोतवाली प्रभारी रवि श्रीवास्तव ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन नामजद समेत 20 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश की जा रही थी। इसमें शुक्रवार को दबिश के दौरान कई आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने अभी उनके नाम उजागर नहीं किए हैं।