फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: बुजुर्ग महिला के खिलाफ दर्ज की रंगदारी की रिपोर्ट, ACP बोले- जांच कर उचित कार्रवाई होगी

Thu, 25 May 2023 03:12 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur Crime: कल्याणपुर थाना पुलिस ने 100 साल की बुजुर्ग महिला के खिलाफ रंगदारी का मुकदमा दर्ज किया है। मामले में बुजुर्ग महिला ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर मदद की गुहार लगाई है। कानपुर पुलिस कमिश्नर ने जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
100 साल की वृद्धा के खिलाफ रंगदारी की रिपोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में कल्याणपुर थाना पुलिस ने एक जमीन के विवाद में 100 साल की वृद्धा के खिलाफ रंगदारी की रिपोर्ट दर्ज की है। मिर्जापुर नई बस्ती निवासी चंद्रकली 100 साल की बुजुर्ग महिला हैं। जब रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी वृद्धा को हुई, तो वह खुद अवाक रह गईं। 

विज्ञापन

परिजनों की मदद से बुजुर्ग महिला ने पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड के सामने पेश होकर अपनी आपबीती सुनाई। इस पर पुलिस कमिश्नर ने जांच के आदेश दिए हैं। कल्याणपुर एसीपी विकास कुमार पांडेय ने बताया कि प्रॉपर्टी विवाद के विवाद में दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
अगर बुजुर्ग महिला का नाम भी रिपोर्ट में है, तो जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। वहीं पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मी भू-माफियाओं के साथ साठगांठ करते हैं और लोगों को परेशान करते हैं। उनके खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज करके जेल भेज दिया जाता है।

विज्ञापन

प्लॉट के बनवा लिए हैं फर्जी दस्तावेज
माधुरी नाम की महिला ने चंद्रकली और उनके परिवार पर एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें लिखा गया है कि छह मार्च 2012 में तहसील से एक रिपोर्ट लगी थी। इसमें मिर्जापुर का प्लॉट हमारे नाम पर दर्ज है। चंद्रकली के परिवार ने इसके फर्जी दस्तावेज बनवा लिए हैं।

विज्ञापन

10 से 12 लोगों ने किया था हमला
माधुरी ने आरोप लगाया है कि छह मई को ट्रॉली पर आए आरोपियों ने प्लॉट पर लगे गेट को तोड़ दिया। वहीं, सात मई को मैं और मेरे पति बाउंड्री भरवाने के लिए प्लॉट पर पहुंचे। तब सुषमा तिवारी, कृष्ण मुरारी और ममता दुबे समेत 10 से 12 लोगों ने हमला किया। काम बंद करवा दिया। धमकी दी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें