फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बवाल करने में 28 नामजद व 150 अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
गुलाबपुर गांव में पुलिस बल के साथ गश्त करते अतिरिक्त मजिस्ट्रेट व सीओ। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। रूरा के गुलाबपुर में रविवार शाम पुलिस पर फायरिंग व लाठी डंडा से हमला करने के मामले में 28 नामजद व 150 अज्ञात पर जानलेवा हमला समेत गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पिटाई में एक दरोगा व चार सिपाही घायल हुए हैं। दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। उपद्रवियों ने कई राउंड फायरिंग की थी। इससे पुलिस को छिपकर जान बचानी पड़ी।
विज्ञापन

भौंरा गांव के पास जीआईसी मैदान में दौड़ लगा रहे युवाओं के बीच रविवार शाम विवाद हो गया था। इसमें एक पक्ष से गुलाबपुर के ग्रामीणों ने पड़ोस के गांव सिमरामऊ व मुरलीपुर के युवाओं की पिटाई की थी। बवाल की सूचना पर यूपी 112 पुलिस पहुंची तो ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इससे दरोगा हरविलास, सिपाही इशाद खां, मोहित तिवारी, राकेश कुमार व भुवनेश कुमार को चोटें आई हैं। ग्रामीणों ने पुलिस पर कई राउंड फायरिंग की। जवानों की संख्या कम होने पर पुलिस को भाग कर जान बचानी पड़ी। लाठी डंडा, फरसा व अवैध असलहे लेकर ग्रामीण हमलावर रहे। रात में ही एसपी स्वप्रिल ममगाई, एएसपी घनश्याम चौरसिया, सीओ अरुण कुमार सिंह पहुंचे। अफसरों ने आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए। रूरा थाने में तैनात दरोगा कुलदीप सिंह तोमर की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
इन पर हुई एफआईआर
जिलेदार, रहीस पाल, संतोष, रवी सिंह, राम सिंह पुत्र अभय सिंह, राकेश, कैलाश, अमित, लड्डू, राम सिंह पुत्र दीवान सिंह, हरी सिंह, मंजीत, संजीत, द्रोपदी, मचला, प्रमोद, प्रीतम, कल्लू, गोलू, रामशंकर, जितेंद्र, कप्तान, मुखिया, श्रीपाल, कैलाश, वकील, बलवीर सभी निवासी गुलाबपुर। इनके अलावा 150 अज्ञात।
विज्ञापन

गुलाबपुर में बवाल करने वाले 28 नामजद ग्रामीण व 150 अज्ञात पर बलवा, पुलिस पर हमला, सरकारी कार्य में बाधा, जानलेवा हमला, सेवन क्रिमनल एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों को चिह्नित कर गिरफ्तार करने के लिए पुलिस लगी है। गांव में फोर्स तैनात कर दिया गया है। - स्वप्रिल ममगाई, एसपी
बवाल करने के बाद फरार हो गए गुलाबपुर के ग्रामीण
गिरफ्तारी के लिए रूरा पुलिस लगातार दे रही दबिश
संवाद न्यूज एजेंसी
रूरा। गुलाबपुर में बवाल करने के बाद गांव के अधिकांश पुरुष फरार हो गए हैं। गांव में महिलाएं व बच्चे दिख रहे हैं। सोमवार को अतिरिक्त मजिस्ट्रेट व सीओ अकबरपुर अरुण कुमार सिंह ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर घटना के बाबत चर्चा की। बैठक में अधिकांश महिलाएं शामिल हुईं। गांव के पुरुष सदस्य गिरफ्तारी के डर से फरार हो गए हैं। गांव में सन्नाटा पसरा रहा।
सीओ ने कहा कि पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करना व फायरिंग करना गंभीर मामला है। ग्रामीणों का दायित्व है कि वह कानून व्यवस्था कायम रखने में पुलिस का साथ दें। अराजक तत्वों के बाबत सूचना देकर गिरफ्तारी में मदद करें। उन्होंने भरोसा दिया किया घटना में किसी निर्दोष को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। गिरफ्तारी के लिए रूरा के प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार निगम को टीम बनाकर दबिश देने के निर्देश दिए गए हैं। दो युवक हिरासत में लिए गए हैं। जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
फोटो संख्या-21 एकेबीपी-12 - गुलाबपुर गांव में पुलिस बल के साथ गश्त करते अतिरिक्त मजिस्ट्रेट व सीओ। संवाद
फोटो संख्या-21 एकेबीपी-13 गुलाबपुर के परिषदीय विद्यालय में ग्रामीणों के साथ बैठक करते अतिरिक्त मजिस्ट्रेट व सीओ। संवाद
फोटो संख्या-21 एकेबीपी-14 रूरा थाने में गुलाबपुर की घटना की समीक्षा करते आईजी प्रशांत कुमार व एसपी स्वप्रिल ममगाई। संवाद
नामजद आरोप तमंचे के साथ गिरफ्तार
रूरा। गुलाबपुरव भौंरा गांव में पुलिस के साथ मारपीट की घटना में नामजद आरोपी बलबीर को कुंवरपुर गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पास से तमंचा, दो कारतूस मिले हैं। प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार निगम ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें