फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: ग्राम पंचायत सचिव पर चारे का पैसा खाने का आरोप, रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश, बिलों का होगा विशेष ऑडिट

Fri, 22 Apr 2022 08:44 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

उत्तर प्रदेश में गायों और गोवंशों की सुरक्षा और देखरेख के लिए आवंटित राशि जिम्मेदारों की जेब में जा रही है। ताजा मामला सरसौल का है, जहां गोवंशों को कागजों में ही हरा चारा मिल रहा है। लेकिन बिल धड़ाधड़ लगाए जा रहे हैं।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में गायों के हरे चारे का पैसा डकारने के आरोप में सरसौल के ग्राम पंचायत सचिव पुनीत मिश्रा के खिलाफ जिलाधिकारी ने रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश जारी किए हैं। इसके अलावा दीपापुर और महाराजपुर के सचिव को चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन

दरअसल, जिलाधिकारी नेहा शर्मा निर्देश पर एसडीएम नर्वल ने सरसौल,  दीपापुर और महाराजपुर के गोवंश आश्रय स्थलों का निरीक्षण किया था। सरसौल में आठ में केवल एक गोपाल नाम का केयरटेकर उपस्थित मिला। हरा चारा भी नहीं था, जबकि बिल लगाए गए थे। इसके अलावा और भी कई खामियां थीं। इसी तरह अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल दीपापुर में भी चोकर व हरा चारा नहीं मिला, लेकिन चोकर व हरे चारे का बिल लगाया गया था। महाराजपुर में भूसा-चोकर मिला, लेकिन हरा चारा सिर्फ बिलों में था। 

विज्ञापन

अब डीएम ने सभी गोवंश आश्रय स्थलों के भेजे गए बिलों का विस्तृत ऑडिट कराने के लिए सीडीओ की अध्यक्षता में समिति का गठन किया है। समिति में एसीएम चतुर्थ, मुख्य कोषाधिकारी एवं उप निदेशक कृषि को भी रखा गया है। यह समिति विस्तृत ऑडिट कर एक सप्ताह में अपनी आख्या डीएम को पेश करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें