फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: नौबस्ता में वसूलीबाज और सपा नेता समेत चार पर रंगदारी मांगने की रिपोर्ट दर्ज

Mon, 12 Aug 2024 10:54 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: वसूलीबाजों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। नौबस्ता में सपा नेता समेत चार पर रंगदारी मांगने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में नौबस्ता पुलिस ने एक वसूलीबाज और सपा नेता समेत चार लोगों पर रंंगदारी मांगने व धमकाने का मामला दर्ज किया है। नौबस्ता के बूढ़पुर मछरिया निवासी राहुल सिंह ने बताया कि उनके पिता व परिवार की पुश्तैनी जमीनें हैं। इसमें कुछ प्लाॅट हैं तो कुछ खाली पड़े हैं। राहुल के मुताबिक खुद को सपा नेता बताने वाला सी ब्लॉक यशोदानगर निवासी रईसुल हसन हाशमी उर्फ हाशमी लंगड़ा एस ब्लॉक यशोदानगर निवासी वसूलीबाज ब्रजराज सिंह रजावत, व हरी मस्जिद बर्रा छह निवासी कासिम रजा उर्फ शमीम और अजीम अली व दो तीन अज्ञात लोगों के साथ नौबस्ता क्षेत्र में भय व्याप्त करके वसूली करता हैं।

विज्ञापन


उनकी पारिवारिक व निजी जमीन पर निर्माण शुरू होने पर पोर्टल, न्यूज पेपर व यूट्यूब पर फर्जी खबरें चलवाकर पूरा गिरोह रंगदारी मांगता है। राहुल का कहना है कि आरोपी हर प्लॉट की कीमत पर 50 फीसदी वसूली की मांग की और वसूली न देने पर बदनाम करने व जान से मारने की धमकी दी।

इस डर से पहले भी वह कई बार मजबूरी में पैसे दे चुके हैं। वॉइस रिकार्डिंग व रुपये गिनते हुए फोटो बतौर साक्ष्य भी दिए। थाना प्रभारी ने बताया कि वसूलीबाजों के साथ रंगदारी वसूलने, मांगने, महिला के साथ गलत व्यवहार करने की धमकी देने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पहले भी आ चुकी हैं शिकायतें
ब्रजराज और उसके साथी पुलिन त्रिपाठी के खिलाफ नौबस्ता थाने में ही 23 अप्रैल 2022 वसूली व गाली-गलौज की धारा में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। यशोदानगर देशी शराब ठेका के मैनेजर मनोज कुमार ने तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद भी आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं की। राहुल का कहना है कि ब्रजराज पर नौबस्ता थाने से मिनी गुंडा एक्ट की कार्रवाई भी हो चुकी है लेकिन सख्ती न होने की वजह से उसकी वसूली जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें