फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: दो दिन में कबाड़ वाहन हटाओ, वरना एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। शहर की सड़कों और फुटपाथ पर अतिक्रमण को लेकर नगर निगम ने सख्ती शुरू कर दी है। गुरुवार को निरीक्षण पर निकले नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय ने फंड ऑफिस तिराहे से काकादेव थाने तक सड़क किनारे खड़े कबाड़ वाहनों को दो दिन में हटाने के निर्देश दिए। कहा कि तय समय में वाहन नहीं हटे तो संबंधित लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने सहायक अभियंता तोताराम को कबाड़ वाहनों के मालिकों को नोटिस जारी करने और कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सड़क किनारे पड़ी भवन निर्माण सामग्री तत्काल हटाने और संबंधित लोगों से यूजर चार्ज वसूलने के लिए भी कहा। उन्होंने सड़क के दोनों ओर अभियान चलाकर सफाई कराने के साथ फुटपाथ और नाली बनवाने के निर्देश दिए, ताकि दोबारा अतिक्रमण न हो।
नवरात्र की तैयारियों और विकास कार्यों का जायजा लेने निकले नगर आयुक्त ने बारहदेवी मंदिर में सफाई, पैचवर्क और लाइटिंग व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। सीएम ग्रिड के तहत चल रहे निर्माण कार्यों को दीपावली से पहले पूरा कराने और देर होने पर कार्यदायी संस्था के साथ संबंधित जोनल अभियंता की जिम्मेदारी तय करने के लिए कहा।
विज्ञापन

उन्होंने दीप सिनेमा तिराहा, किदवई नगर, साकेत नगर, गोविंदनगर पुल, फजलगंज, हैलट पुल, स्वरूपनगर, तिलक नगर और ग्वालटोली समेत कई क्षेत्रों का निरीक्षण किया। ग्वालटोली के फूल वाला पार्क की क्षतिग्रस्त बाउंड्रीवाल, लाइट और सबमर्सिबल ठीक कराने के निर्देश दिए। यहां क्षेत्रीय पार्षद अंकित मौर्या, परिवर्तन संस्था से अनिल गुप्ता, जोनल अधिकारी राजेश सिंह, जोनल स्वच्छता अधिकारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें