फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलू किसानों को राहत: तीन किसान रेल कानपुर होकर चलेंगी, जीएमसी में आधा घंटा का होगा ठहराव

Wed, 19 Jan 2022 10:48 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
आलू किसानों को राहत देते हुए रेलवे ने जो किसान रेल (मालगाड़ी) चलाई हैं, उनमें से तीन कानपुर होकर चलेंगी। जीएमसी यार्ड में इन ट्रेनों का आधा घंटे का ठहराव भी होगा। इन रेल से कानपुर व आसपास के जिलों के आलू किसानों को अपना माल बाहर भेजने में बड़ी आसानी होगी। एनसीआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि किसान बुकिंग करा सकते हैं। 
विज्ञापन


- मैनपुरी-बिलासपुर (00412) साप्ताहिक किसान रेल 23 जनवरी से मैनपुरी से प्रत्येक रविवार को 10 फेरों के लिए चलेगी। मैनपुरी से रविवार सुबह 6:30 बजे चलकर सुबह 11:10 बजे जीएमसी (कानपुर गुड्स मार्सल) पहुंचेगी। 30 मिनट के ठहराव के बाद सुबह 11:40 बजे बांदा के लिए रवाना होगी। सतना, कटनी होते हुए सोमवार सुबह 4:30 बजे किसान रेल बिलासपुर पहुंचेगी।

- मैनपुरी-रायपुर (00414) साप्ताहिक किसान रेल 21 जनवरी से मैनपुरी से प्रत्येक शुक्रवार को 10 फेरों के लिए चलेगी। मैनपुरी से रविवार सुबह 6:30 बजे चलकर सुबह 11:10 बजे यह जीएमसी पहुंचेगी। 30 मिनट ठहराव के बाद सुबह 11:40 बजे बांदा के लिए रवाना होगी। सतना, कटनी होते हुए शनिवार सुबह 6:30 बजे किसान रेल रायपुर पहुंचेगी। 
विज्ञापन


- मैनपुरी-फतुहा (00420) साप्ताहिक किसान रेल 24 जनवरी से मैनपुरी से प्रत्येक सोमवार को 12 फेरों के लिए चलेगी। मैनपुरी से सोमवार सुबह चार बजे चलकर सुबह 7:30 बजे किसान रेल जीएमसी पहुंचेगी। सुबह आठ बजे रवाना होगी। प्रयागराज, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, पटना होते हुए सोमवार रात 8:15 बजे फतुहा पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें