फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को परिजनों ने पकड़कर जमकर धुना

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी को परिजनों समेत ग्रामीणों ने पकड़ लिया। साथ ही चोर समझकर उसकी जमकर धुनाई कर दी। मारपीट करने के बाद पुलिस के सुपुर्द किया। इस मारपीट की घटना के दौरान प्रेमिका का पति भी घायल हो गया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार रात तकरीबन 11 बजे एक युवक घर में जीना के रास्ते घुसने का प्रयास कर रहा था। उसकी आहट पाकर मकान मालिक जाग गया और उसने जीने के रास्ते घुस रहे आरोपी को ललकारा तो आरोपी ने उसे जीने से धक्का मारकर गिरा दिया। इस पर मकान मालिक ने हिम्मत नहीं हारी और चीख-पुकार मचाकर ग्रामीणों को एकत्रित कर आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद उसकी जमकर धुनाई कर दी। पुलिस को आरोपी को सुपुर्द कर दिया। थानाध्यक्ष विपिन मलिक ने बताया कि जांच में प्रेम-प्रसंग का मामला निकला है। किसी पक्ष ने इस मामले में अभी तक कोई प्रार्थना पत्र नहीं दिया है। तहरीर मिलने पर जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें