फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: सीएसजेएमयू में जल्द बनेगा रिहैबिलिटेशन सेंटर, वाह्य रोगियों को भी मिलेगा इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। छात्रों के प्रशिक्षण और बाह्य रोगियों के इलाज के लिए छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में जल्द ही रिहैबिलिटेशन सेंटर की स्थापना की जाएगी। इसके लिए शासन ने आठ करोड़ की पहली किस्त जारी की है। प्रोजेक्ट का कुल बजट 19 करोड़ से अधिक का है। यह प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय होगा जहां इस तरह का रिहैबिलिटेशन सेंटर खुलेगा।
विज्ञापन



दो मंजिला सेंटर में मरीजों के लिए 12 कमरे तैयार किए जाएंगे। सेंटर विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेज विभाग के बगल में खोला जाएगा। इसमें चिकित्सा से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों की यूनिटें स्थापित की जाएंगी। यहां मरीजों का इलाज अत्याधुनिक मशीनों और विशेषज्ञों की देखरेख में किया जाएगा, जिसमें रोबोटिक्स का भी इस्तेमाल होगा।


विवि के स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेज के डॉ. दिग्विजय शर्मा ने बताया कि सेंटर 20 हजार स्क्वायर फीट में बनाया जाएगा और इसे 18 माह में तैयार करने का लक्ष्य है। सेंटर में आर्थो यूनिट, न्यूरो यूनिट, स्पोर्ट्स यूनिट, कार्डियो यूनिट, पीडियाट्रिक्स यूनिट, आर्थोटिक एंड प्रोस्थेटिक यूनिट, हाइड्रोथेरेपी पूल यूनिट, गेट एनालिसिस लैब और वोकेशनल ट्रेनिंग यूनिट खोली जाएगी। बीमारी के कारण नौकरी गंवाने वाले मरीजों के लिए वोकेशनल ट्रेनिंग यूनिट होगी, जहां उन्हें उसके विकल्प के लिए तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन



बीएससी-नर्सिंग समेत हेल्थ साइंसेज से जुड़े कोर्स होंगे शुरू
डा. शर्मा ने बताया कि विवि में बनने वाले 250 बेड के अस्पताल की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। अकादमिक परिषद से इसकी स्वीकृति मिल चुकी है और अस्पताल का काम जून के प्रथम सप्ताह से शुरू होने की उम्मीद है। इसके साथ ही बीएससी नर्सिंग और हेल्थ साइंसेज से जुड़े विभिन्न नए कोर्स भी विश्वविद्यालय में शुरू किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें