फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: कानपुर मंडलीय पावर लिफ्टिंग, ओपन बेंच प्रेस प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। कानपुर पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन की ओर से मंडलीय पावर लिफ्टिंग, ओपन बेंच प्रेस और इंटर स्कूल बेंच प्रेस प्रतियोगिता दो व तीन अगस्त को होगी। आयोजन नवाबगंज स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय में होगा।
विज्ञापन


यह जानकारी गुरुवार को कानपुर पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव सौरभ गौर ने दी। उन्होंने बताया कि एक अगस्त को विद्यालय में ही दोपहर दो से शाम सात बजे तक पंजीकरण होगा। इसके लिए खिलाड़ियों को आधार कार्ड और एक पासपोर्ट साइज फोटो लानी होगी।

पंजीकरण के बाद खिलाड़ी का शारीरिक वजन किया जाएगा। हर वर्ग में जो खिलाड़ी विजेता होगा उसका चयन कानपुर मंडल टीम के लिए किया जाएगा। प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का ट्रायल उत्तर प्रदेश पावरलिफ्टिंग टीम के लिए भी होगा।
विज्ञापन


चयनित उत्तर प्रदेश की टीम 18 अगस्त को जमशेदपुर में होने वाली राष्ट्रीय सीनियर पावर लिफ्टिंग, ओपन बेंच प्रेस प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाले खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र, पदक और नकद पुरस्कार दिया जाएगा। पुरुष में नौ व महिलाओं में आठ भार वर्गों में मुकाबले खेले जाएंगे। प्रतियोगिता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए संघ के सदस्यों अनिल कुशवाहा 9336658975 और अभ्युदय शुक्ला 8400471436 से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें