उपविजेता डॉ. वीरेंद्र स्वरूप स्कूल कैंट की टीम
- फोटो : स्कूल
कानपुर। नोएडा में 27 से 29 जुलाई तक अंतर आईसीएसई स्कूल उत्तर प्रदेश रीजनल फुटबॉल प्रतियोगिता हुई। इसमें अंडर-14 वर्ग में डॉ. वीरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल कैंट की टीम उपविजेता रही। इस उपलब्धि पर गुरुवार को प्रधानाचार्य डॉ. सुषमा मंडल ने टीम को सम्मानित किया।
प्रतियोगिता में स्कूल की टीम ने आगरा, गाजियाबाद व लखनऊ की टीम को हराकर फाइनल में स्थान बनाया था। फाइनल मैच में प्रयागराज की टीम विजेता रही। डॉ. वीरेंद्र स्वरूप मेमोरियल ट्रस्ट के सचिव डॉ. अलक्षेंद्र स्वरूप ने टीम के खिलाड़ियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। मौके पर खेल विभाग के कोच नीरज गुप्ता, सुबोध शुक्ला, करिश्मा अग्रवाल, विमल शर्मा, राजकिशोर, लक्ष्मी आदि मौजूद रहीं।