फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स एमबीबीएस के लिए रजिस्ट्रेशन 30 से, पहली बार दो चरणों में होंगे आवेदन

Wed, 21 Nov 2018 01:11 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- पहली बार दो चरणों में होंगे आवेदन, ऑनलाइन करना होगा
-  25 और 26 मई को प्रवेश परीक्षा
 
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर के एम्स (ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज) संस्थानों में एमबीबीएस में प्रवेश के लिए होने वाली परीक्षा का मंगलवार को नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इसके मुताबिक 30 नवंबर से तीन जनवरी तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया दो चरणों में होगी।
विज्ञापन


पहले बेसिक रजिस्ट्रेशन कराना होगा और फिर फाइनल। बेसिक रजिस्ट्रेशन का फाइनल स्टेटस (आवेदन स्वीकार हुआ या नहीं) 22 जनवरी को एम्स की तरफ से अपडेट किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा 25 व 16 मई को देशभर में एक साथ होगी।

एमबीबीएस प्रवेश परीक्षाओं के विशेषज्ञ डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि अक्सर आवेदक कोई न कोई गलती छोड़ देते हैं, इस कारण कई बार आवेदन रद्द हो जाते हैं। इसके चलते इस बार दो बार मौका दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेमो पिक
दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
एम्स एमबीबीएस की प्रवेश परीक्षा दो शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह नौ बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी। दूसरी शिफ्ट दोपहर तीन बजे से शाम 6:30 बजे तक होगी। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 15 मई को जारी किए जाएंगे। 

50 हजार से ज्यादा छात्र कर रहे तैयारी
शहर की कोचिंग मंडी काकादेव में 50 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राएं मेडिकल की तैयारी कर रहे हैं। इनके पास नीट के साथ एम्स एमबीबीएस के लिए भी आवेदन का मौका है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें