फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिक दहेज मांग शादी से किया इन्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। कानपुर के गुजैनी निवासी युवती ने कलक्ट्रेट स्थित कोषागार कार्यालय में तैनात कर्मी पर अधिक दहेज मांगकर शादी करने से इन्कार करने का आरोप लगाया है। युवती ने मामले की शिकायत डीएम से की है। आरोप है कि गेस्ट हाउस व अन्य बुकिंग करने के बाद लड़के ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

कानपुर के बर्रा गुजैनी निवासी एक युवती बुधवार को मां के साथ कलक्ट्रेट पहुंची। यहां उसने डीएम जेपी सिंह को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि कलक्ट्रेट स्थिति कोषागार कार्यालय के एक कर्मी से उसकी शादी तय हुई है। वरीक्षा 13 अक्तूबर व शादी 17 नवंबर को प्रस्तावित है।
इसी के अनुसार गेस्ट हाउस व अन्य वस्तुओं की बुकिंग करा ली है। आरोप लगाया कि अब वर पक्ष अधिक दहेज व सामान की मांग कर शादी से इन्कार कर रहा है। युवती ने शादी करवाने और वर पक्ष पर कार्रवाई की मांग की। डीएम ने प्रकरण में जांच कराने और कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें