फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंचे रिकार्ड 900 मरीज, सामाजिक दूरी की अनदेखी

विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में फिजीशियन कक्ष के बाहर मौजूद मरीजों की भीड़। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच डेंगू और बुखार के मरीजों ने चिंता बढ़ा दी है। सोमवार को जिला अस्पताल में इस सीजन की रिकार्ड 900 मरीजों की ओपीडी रही। जिसमें अकेले बुखार के करीब साढ़े तीन सौ मरीज रहे। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों पर बुखार के 92 मरीज पहुंचे। जिनका परीक्षण कर दवा दी गई।
विज्ञापन

जिले में बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। बच्चे बुखार से तप रहे हैं। मलेरिया और डेंगू की आशंका को लेकर घबराए लोग बच्चों को लेकर अस्पताल दौड़ रहे। अकबरपुर जिला अस्पताल में आमतौर पर पांच से छह सौ के बीच होने वाली ओपीडी में सोमवार को तेजी से इजाफा हुआ। सुबह आठ बजे से पहले ही पर्चा बनवाने वालों की लंबी-लंबी कतार लग गई।
घंटों मशक्कत के बाद लोग डॉक्टर कक्ष तक पहुंचे। सबसे अधिक भीड़ बाल रोग व फिजीशियन कक्ष मेें रही। दोपहर तक ओपीडी में 900 मरीज देखे गए। इनमें अकेले बुखार के करीब 350 मरीजों को परीक्षण कर दवा दी गई।
विज्ञापन

इसी तरह डेरापुर सीएचसी में बुखार के 29, रूरा में 12, झींझक 19, रसूलाबाद 15, राजपुर 12 व संदलपुर क्षेत्र की हवासपुर सीएचसी में पांच सहित सभी अस्पतालों में करीब 450 बुुखार के पांच मरीज पहुंचे।
सरकारी अस्पतालों मेें ही कोविड गाइडलाइन तार-तार
डेंगू व बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही अस्पतालों में पहुंचने वाले लोगों की लापरवाही भी देखने को मिल रही है। लोगों की भीड़ बिना मास्क लगाए और सोशल डिस्टेंसिंग के ओपीडी के पर्चा कक्ष, डॉक्टर कक्ष, लैब व औषधि वितरण कक्ष के बाहर उमड़ रही है। जो बेहद चिंताजनक है।
सरकार और प्रशासन की ओर से कोरोना गाइडलाइन का पालन करवाने के लिए निर्देशित किया गया है, लेकिन चिकित्सा विभाग के ही जिम्मेदार अधिकारी इसकी अनदेखी कर रहे हैं। कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई पुख्ता इंतजाम देखने को नहीं मिल रहे हैं।

जिला अस्पताल के पंजीकरण काउंटर पर बिना मास्क के लगी मरीजों की भीड़। (संवाद)- फोटो : AKBARPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें