हरदोई जिले में शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से बीती 24 अगस्त को शौच के लिए निकलीं सगी बहनें 13वें दिन शादी कर कोतवाली पहुंच गईं। कोतवाली में दोनों बहनों ने खुद को बालिग बताते हुए अपने-अपने प्रेमी से आर्य समाज मंदिर में शादी कर लेने का दावा किया।
खास बात यह है कि दोनों बहनों ने जिन युवकों से शादी की है वे भी आपस में सगे भाई हैं और इस लिहाज से दोनों बहनें भी अब देवरानी-जेठानी हो गईं हैं। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती (26) की शादी सात वर्ष पहले मझिला थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी।
उसके तीन वर्ष की एक बेटी भी है। बीती 22 अगस्त को रक्षाबंधन पर वह मायके आई थी। 24 अगस्त की सुबह वह छोटी बहन (23) के साथ शौच जाने की बात कहकर घर से निकली थी। उसके बाद दोनों का पता नहीं चल सका।