फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: रसूलाबाद सीएचसी अधीक्षक का हुआ तबादला

Wed, 19 Nov 2025 01:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। रसूलाबाद सीएचसी में विधायक के निरीक्षण में खामियां मिली थीं। इधर सीएचओ की ओर से बीपीएम पर रिश्वत मांगने के आरोप लगाए गए हैं। मामले में सीएमओ ने चार सदस्यीय टीम से जांच शुरू करवाने के साथ रसूलाबाद सीएचसी अधीक्षक को हवासपुर सीएचसी भेजा है। उनके स्थान पर झींझक सीएचसी अधीक्षक को रसूलाबाद सीएचसी की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

रसूलाबाद के लोगों ने विधायक पूनम संखवार से सीएचसी में इलाज में लापरवाही होने की शिकायत की थी। इस पर उन्होंने कुछ दिन पहले सीएचसी का निरीक्षण किया था। जिसमें उन्हें कई कर्मचारी मौके से नदारद मिले थे। वहीं, सोमवार को निरीक्षण के नाम पर रिश्वत लेने से जुड़ा एक वीडियो व ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। मामले में सीएमओ डॉ. एके सिंह ने स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही को लेकर रसूलाबाद सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित कुमार सिंह को हवासपुर सीएचसी भेजा है। जबकि झींझक सीएचसी अधीक्षक डॉ. दीपक गुप्ता को रसूलाबाद सीएचसी का अधीक्षक बनाया है।
वहीं रसूलाबाद क्षेत्र की सीएचओ अनुराधा पाल ने बीपीएम मोहित सारस्वत पर प्रति माह दो हजार रुपये वसूली करने का आरोप लगाया था। मामले में सीएमओ की ओर से गठित टीम ने मंगलवार को सीएचसी पहुंचकर जांच शुरू की है। बीपीएम के अस्पताल न पहुंच पाने से उनके बयान दर्ज नहीं हो सके हैं। सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दास्त नहीं की जाएगी। रिश्वत लेने के मामले में चार सदस्यीय टीम जांच कर रही है। टीम सीएचओ, बीपीएम के साथ जन आरोग्य केंद्रों के खुलने व बंद होने की स्थिति को लेकर ग्रामीणों के बयान लेगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें