फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: हाईवे किनारे खड़े वाहन बन रहे हादसों का सबब

Wed, 19 Nov 2025 01:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। सर्दी का मौसम शुरू होते ही शाम को हल्की धुंध छाने लगी है। जल्द ही रात में पड़ने वाले कोहरे की वजह से दृश्यता कम हो जाएगी। ऐसे में सड़क किनारे खड़े वाहनों से हादसों की आशंका बढ़ जाती है। इसके बाद भी इसमें सुधार नहीं हैं।
विज्ञापन




हाईवे व अन्य सड़कों के किनारे वाहन खड़े करने पर रोक है। मनमानी कर चालक वाहनों को खड़ा करते हैं तो यह हादसे की बड़ी वजह बनते हैं। कई बार सड़क पर खड़े वाहनों से टकराकर बड़े हादसे हो चुके हैं। सड़क किनारे खड़े वाहनों की वजह से कई बार लडाई-झगड़े की नौबत भी बन जाती है। इसके बाद भी पुलिस सड़क किनारे खड़े होने वाले वाहनों को लेकर गंभीर नहीं है।
जिले में एक नवंबर से यातायात माह मनाया जा रहा है। ऐसे में जिम्मेदार महज जुर्माने की औपचारिकता निभा कर खानापूर्ति कर रहे हैं। संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने सोमवार शाम व मंगलवार सुबह पड़ताल की तो कई जगह-जगह हाईवे किनारे ट्रक, डंपर व टैंकर खड़े नजर आए। जबकि नियमों का पाठ पढ़ाने वाली पुलिस भी वाहनों को सीज कर हाईवे किनारे खड़ा कर भूल गई, जो हादसे का कारण बन सकते हैं।
विज्ञापन




.................



अकबरपुर थाना, समय- दोपहर 1:30 बजे



अकबरपुर से एआरटीओ कार्यालय की तरफ जाने पर थाने के बाहर सीज किए हुए ट्रक व डंपर खड़े नजर आए। जबकि थाने में डंपिंग यार्ड के लिए बड़ा मैदान उपलब्ध हैं। शायद अंदर जगह न होने की वजह से इन्हें सड़क पर खड़ा कर जिम्मेदार भूल गए। यह स्थिति तब है, जब पुलिस लोगों को यातायात माह में नियमों का पाठ पढ़ा रही है। यह वाहन कोहरे में दुर्घटना का कारण बन सकते हैं।



......................

रनियां थाना, समय- दोपहर 2:30 बजे

आगरा से कानपुर की तरफ जाने वाले हाईवे पर दिनभर वाहन तेज रफ्तार में निकलते रहते हैं। रनियां पहुंचने पर थाने के बाहर सीज किए गए कई वाहन कतार से खड़े नजर आए। इनमें से कई तो जर्जर अवस्था में हैं। जबकि नियमानुसार एक निश्चित समय के बाद ऐसे वाहनों की नीलामी कर दी जाती है, लेकिन यह थाने की शोभा बढ़ा रहे हैं। जो कोहरे में हादसे का कारण बन सकते हैं।

................

सिकंदरा, समय-दोपहर 3 बजे

सिकंदरा के महमूदपुर के पास हाईवे किनारे होटल, ढाबे के अलावा वाहनों की मरम्मत के लिए दुकानें खुली हुई हैं। यहां पहुंचने पर कई ट्रक लाइन से खड़े होकर मैकेनिक से काम कराते नजर आए। तो कई वाहन चालक लंबी दूरी तय करने के बाद होटल में आराम फरमाते दिखे। जबकि शासन के निर्देश हैं कि वाहनों को पार्किंग के लिए चिह्नित स्थान पर ही खड़ा किया जाए।


....................रनियां, समय-शाम 7.30 बजे

रनियां में कई वनस्पति तेल की फैक्टरियां संचालित हैं। यहां दिनभर भारी वाहनों का आना-जाना लगा रहता है। ऐसे में कई वाहन चालक नंबर आने के इंतजार में खड़े रहते हैं। यहां पहुंचने पर सर्विस रोड ट्रक व डंपर के लिए पार्किंग बनी नजर आई। राहगीरों व छोटे वाहनों को निकलने में समस्या होने के कारण मजबूरन हाईवे से निकलना पड़ रहा है। जो हादसे का शिकार हो सकते हैं।

.....................

वर्जन.......

हाईवे पर अवैध रूप से खड़े वाहनों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। जबकि यातायात पुलिस द्वारा फैक्टरी संचालकों को भी नोटिस दिया गया है। एक बार फिर से अभियान चलाते हुए ऐसे वाहनों को सीज करने की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही चालकों को वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर टेप लगाने के लिए जागरूक किया जा रहा है, जिससे रात में पीछे से आ रहे वाहन चालक को नजर आ सके। - सोमलता यादव, एआरटीओ (प्रवर्तन)
विज्ञापन


...................

ऐसे रोक सकते हैं अनहोनी

- फुटपाथ से कंडम वाहनों को हटाकर सुरक्षित स्थान पर रखा जा सकता है।

- सड़कों के किनारे सफेद रंग की पट्टी जरूर बनवानी चाहिए, ताकि रास्ते का अंदाजा लगता रहे।

-वाहनों पर रेडियम या रिफ्लेक्टर लगा होना चाहिए। जिस पर लाइट पड़ते ही चमक उठे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें