जहरीली शराब कांड से जुड़ी फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
18 मई को रूरा (कानपुर देहात) और सचेंडी के दूल गांव में सरकारी ठेके की जहरीली शराब पीने से 18 लोगों की मौत मामले में आरोपी जिला पंचायत सदस्य नीरज सिंह गौर और उसके साथी राहुल पाल उर्फ विश्वनाथ के खिलाफ रासुका (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) की कार्रवाई हुई है। सचेंडी पुलिस ने जिला जेल में बंद दोनों आरोपियों के खिलाफ रासुका तामील करा दी है। नीरज सिंह गौर प्रदेश सपा सरकार के पूर्व मंत्री राम स्वरूप सिंह गौर का पौत्र है।