कल्याणपुर के गुलमोहर आपर्टमेंट की 10 वीं मंजिल से फेंकी गई युवती का शव सड़क पर रखकर हांगामा करने के मामले में पुलिस ने मृतका की बहन और चाचा के खिलाफ गंभीर धाराओं में नमजद मुकदमा दर्ज किया है।
कल्याणपुर के गुलमोहर आपर्टमेंट की 10 वीं मंजिल से फेंकी गई युवती का शव बुधवार देररात उसके गांव पहुंचा था। गुरुवार सुबह आरोपी को फांसी की सजा और पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये आर्थिक सहायता की मांग करते हुए परिजनों ने शव को अरौल-मकनपुर रेलवे स्टेशन व फाटक जीटी रोड तिराहे पर रख दिया था।
कई राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता एकत्र होकर नारेबाजी करने लगे थे। इस दौरान कुछ अराजकतत्वों ने पथराव भी कर दिया था। पुलिस ने लाठियां पटककर उन्हें खदेड़ा था। पुलिस और अधिकारियों के मनाने पर चार घंटे बाद परिजन माने और शव का अंतिम संस्कार किया था। गुरुवार सुबह करीब 9:30 बजे कई राजनीतिक पार्टियों के नेता मृतका के गांव पहुंच गए थे।