हथगाम (फतेहपुर) । झोला छाप ने क्लीनिक पर युवती से दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने झोला छाप के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना के बाद से ही झोला छाप क्लीनिक बंद कर भागा हुआ है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की 18 वर्षीय युवती का आरोप है कि वह पांच जून की शाम गांव में क्लीनिक चलाने वाले झोलाछाप जवाहर लाल के पास इलाज के लिए गई थी। जवाहर लाल उसे क्लीनिक में पर्दे के पीछे ले गया। इंजेक्शन लगाने के बहाने अश्लील हरकत की और दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर जहरीला इंजेक्शन लगाने की धमकी दी। वह किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटी और घर पहुंची।
घटना की आपबीती मां को बताई। क्लीनिक संचालक की छीना छपटी में युवती के शरीर में खरोंच आई है। थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।