उत्तर प्रदेश के उन्नाव शहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार दोपहर किशोरी से रेप और इससे गांव में तनाव की सूचना से पुलिस को पसीना आ गया। सारी दौड़ भाग के बाद भी...
डेमो
सारी दौड़ भाग के बाद भी पुलिस के हाथ नहीं लगा। दरअसल, हाथ तो तब लगता जब कुछ होता। अब आप सोचेंगे कि इस बात का क्या मतलब है। तो बता दें ये मामला पूरी तरह से फर्जी तौर अफवाह के रूप में उड़ाया गया जिस पर जिला पुलिस दौड़ी-दौड़ी फिरती रही।
पीआरवी और कोतवाली पुलिस मौके पर जब जांच के लिए पहुंची तो घटना झूठी निकली। वहीं सूचना देने वाले ने फोन भी स्विच आफ कर लिया। अब पुलिस उसकी तलाश कर रही है जिसने ये फर्जी खबर उन्हें दी।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर किसी ने 100 नबर पर सूचना दी कि शहर कोतवाली क्षेत्र की ललऊखेड़ा पुलिस चौकी क्षेत्र में एक किशोरी से दुष्कर्म किया गया है। किशोरी गंभीर हालत में खेत में मिली है। घटना से गांव के दो पक्षों में तनाव है।
डेमो
कंट्रोल रूम ने जैसे ही यह सूचना शहर कोतवाली को ट्रांसफर की हड़कंप मच गया। कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह और पीआरवी आनन-फानन मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में तो पुलिस को सूचना सही लगी।
जिस युवक की बेटी के साथ रेप की घटना बताई गई वह भी मिला। उसने ऐसी किसी घटना से इनकार किया। सूचना झूठ पाए जाने पर पुलिस ने राहत की सांस ली।
इसके बाद पुलिस ने सूचना देने वाले की तलाश के लिए उसका फोन मिलाया तो वह स्विच आफ मिला। पुलिस सर्विलांस की मदद से झूठी सूचना देने वाले तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि झूठ सूचना देने वाले की तलाश की जा रही है।
-पुलिस को सूचना देने वाले की तलाश