केरोसिन तेल डाल कर खुद को आग के हवाले करने ही जा रही थी, गोद में थी बिलखती हुई नन्ही सी जान। सब जानते हैं मां को अपनी औलाद से प्यारी दुनिया की कोई चीज नहीं होती, फिर क्यों इस मां ने अपने साथ-साथ अपने जिगर के टुकडे को खत्म करने की कोशिश की। सरे आम ये सब होता रहा और और वहां मौजूद लोग इस मंजर को तमाशबीन बन देखते रहे।
डेमो
इटावा कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत सावित गंज निवासी रंजना पत्नी विनीत और पुष्प लता पत्नी अवनीश अपने 4 माह के पुत्र के साथ एसएसपी ऑफिस के सामने 2 बोतलों में भर कर लाई केरोसिन तेल डाल कर आग के हवाले करने जा रही थी।
डेमो
ये नजारा देखकर तो सभी के होश उड़ गए। शुक्र है कि वक्त रहते वहां खड़े पुलिस स्टाफ ने दौड़ कर महिला के हाथ से माचिस छीन ली और पुलिस ने उसे अपने कब्जे में ले लिया।
डेमो
पीड़ित रंजना ने बताया कि उसके मकान पर न्यायालय द्वारा स्टे लगा हुआ है। इसके बाद भी विपक्षी पुलिस से मिल कर अवैध कब्जा कर रहे है। इसकी शिकायत कई बार पुलिस से की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ऐसे में जीकर क्या करना।
डेमो
आहात होकर आत्मदाह का फ़ैसला लिया। मौके पर पहुंचे नावातुक सी ओ सदर राजेश कुमार सिंह व कोतवाल जीवाराम अपने साथ कोतवाली ले गए।