फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म: खेत में ले जाकर किया कुकर्म, रो-रोकर सुनाई आपबीती, आरोपी फरार

Sun, 26 Feb 2023 06:24 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर

सार

अल्लीपुर इलाके में कक्षा छह में पढ़ने वाली छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बच्ची ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना बताई, जिसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
विज्ञापन
दुष्कर्म की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहपुर जिले के अल्लीपुर में खेत में बालिका के साथ गांव के युवक ने दुष्कर्म कर डाला। शिकायत पर जान से मारने की धमकी दी। बालिका ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती बताई। पीड़ित परिवार ने पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

मलवां थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 10 वर्षीय बालिका शनिवार शाम खेत गई थी।  किशोरी के साथ गांव के अनुज ने दुष्कर्म किया। बालिका कक्षा छह में पढ़ती है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में छापेमारी की है, लेकिन कोई पता नहीं लगा।
थानाध्यक्ष आलोक पांडेय ने बताया एफआईआर दर्ज की गई है। बालिका को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। बच्ची को इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। आरोपी युवक अभी फरार है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें