फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी ट्रॉफी : ओडिशा के खिलाफ बिना रिंकू के उतरेगी यूपी की टीम

विज्ञापन
ग्रीनपार्क में पर अभ्यास करते यूपी टीम के प्रशांतवीर।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
कानपुर। बीसीसीआई की घरेलू क्रिकेट प्रतियोगिता रणजी ट्रॉफी का दूसरा मैच 25 अक्तूबर से ग्रीनपार्क में होगा। इसमें उत्तर प्रदेश की टीम का सामना ओडिशा से होगा। दोनों ही टीमों ने गुरुवार को ग्रीनपार्क में कड़ा अभ्यास किया।
विज्ञापन


आंध्र प्रदेश के साथ हुए पहले मैच में शानदार बल्लेबाजी कर टीम को पहली पारी में बढ़त दिलाने वाले रिंकू सिंह इस बार टीम का हिस्सा नहीं होंगे। रिंकू को आस्ट्रेलिया में 29 अक्तूबर से होने वाली टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है और वह बुधवार को रवाना हो गए।

ग्रीनपार्क की पिच इस बार स्पिन गेंदबाजों के लिए सहायक मानी जा रही है। सूत्रों की मानें तो शुरुआती सत्र में तेज गेंदबाजों को हल्की स्विंग मिल सकती है लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा विकेट पर स्पिनरों का बोलबाला अधिक रहेगा।
विज्ञापन


इसी को देखते हुए गुरुवार को सुबह साढ़े दस बजे से ग्रीनपार्क में उत्तर प्रदेश की टीम ने मुख्य कोच अरविंद कपूर और सहायक कोच मो. आमिर की देखरेख में अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया।

कप्तान करन शर्मा की अगुवाई में आर्यन जुयाल, आराध्य यादव, अभिषेक गोस्वामी, प्रियम गर्ग और माधव कौशिक ने गेंदबाजों के सामने नेट्स पर लंबे समय तक बल्लेबाजी की। इस दौरान उन्होंने मैदानी शाॅट पर अधिक ध्यान दिया। दूसरी ओर तेज गेंदबाज शिवम मावी, आकिब खान, वैभव चौधरी, विप्रराज निगम और विजय कुमार ने लाइन-लेंथ पर नियंत्रण साधने के लिए लगातार अभ्यास किया।

वहीं ओडिशा टीम ने कप्तान शुभ्रांशु सेनापति और उपकप्तान स्वास्तिक चक्रवर्ती की अगुवाई में अभ्यास किया। खिलाड़ियों ने ग्रीनपार्क की पिच का जायजा लेते हुए स्पिनरों से मिलने वाली मदद का आकलन किया। यहां पूरी टीम ने हल्का वर्कआउट किया।

इसके बाद बल्लेबाज अनिल, बादल, गौरव चौधरी, राजेश धूपर, गोविंद पोद्दार, सुनील राउल और आशीर्वाद ने खुद को ग्रीनपार्क के माहौल में बैठने का प्रयास किया। कोचिंग स्टाफ ने बल्लेबाजों को स्पिनरों के खिलाफ टिके रहने की रणनीति बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें