पिछले कई दिनों से दूसरे दलों से भाजपा में शामिल होने वालों की लंबी सूची के बीच मंगलवार को बसपा का नंबर भी आ गया। पिछले कई बार से बिधनू ब्लॉक के ब्लॉक प्रमुख रमेश यादव देर शाम बसपा में शामिल हो गए। उन्हें बसपा के लखनऊ, कानपुर और इलाहाबाद मंडल के मुख्यजोन प्रमुख नौशाद अली ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।
बिधनू, बिठूर विधानसभा और अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र में पड़ता है। रमेश यादव यहां से निर्दलीय प्रत्याशी की रूप में दो बार ब्लाक प्रमुख चुने गए । इस बार उनकी पत्नी शशि यादव यहां से ब्लाक प्रमुख हैं। बसपा की अकबरपुर क्षेत्र से प्रत्याशी निशा सचान को चुनाव मैदान में जीत दिलाने के इरादे से रमेश को पार्टी में लाया गया है।