कानपुर ड्योढ़ी घाट से मंगलवार को बच्ची का मुंडन कराकर लौट रहे लोगों से भरी ट्रैक्टर ट्राली में रूमा हाईवे पर एक कंटेनर ने टक्कर मार दी। ट्राली के नीचे दबकर मामा-भांजे समेत चार की मौत हो गई, जबकि 28 लोग घायल हो गए। मरने वालों में पांच साल का एक मासूम भी है।
गंभीर रूप से घायल 12 लोगों को रामादेवी स्थित कांशीराम ट्रामा सेंटर से हैलट भेजा गया है। वहीं हादसे के कारण जीटी रोड पर पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया। तीन घंटे बाद कंटेनर और ट्राली को हटाए जाने पर जाम खुल सका। चकेरी के अंबेडकर नगर लेबर कालोनी निवासी नगर निगम में चालक कालिका की बेटी ममता की बेटी सोनी का मुंडन संस्कार था।